गदरपुर

केंद्रीय बजट 2026-27 के संसद में प्रस्तुत होने के अवसर पर नगर पालिका परिषद गदरपुर के सभागार में रविवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे केंद्रीय बजट के लाइव प्रसारण को नगर पालिका अध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से देखा और सुना गया। इस आयोजन का उद्देश्य बजट की प्रमुख घोषणाओं से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराना तथा उनके माध्यम से आमजन तक इसकी जानकारी पहुँचाना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर एवं प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा की उपस्थिति रही। बजट सत्र के दौरान सभी उपस्थित जनों ने वित्त मंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को ध्यानपूर्वक सुना। बजट के उपरांत नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर एवं प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने वाला है और इसमें आम जनमानस, गरीब, मध्यम वर्ग, किसानों, युवाओं एवं महिलाओं के हितों को विशेष रूप से ध्यान में रखा गया है।

उन्होंने कहा कि यह बजट संतुलित होने के साथ-साथ विकासोन्मुखी है, जिसमें बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सृजन और नगर निकायों के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया है। बजट से नगरों के विकास को नई दिशा मिलेगी और स्थानीय स्तर पर सुविधाओं के विस्तार में सहायता प्राप्त होगी।
इस अवसर पर कार्यक्रम में सुरेश खुराना, राजेश गुम्बर, सुभाष गुम्बर सभासद सचिन गुप्ता, मुकेश चावला, रमन छाबड़ा, परमजीत सिंह, सभासद प्रतिनिधि सलीम बाबा, नाजिर अली सहित ज्योति ग्रोवर, राजबाला चौहान, सागर गंडा, हरलोक नामधारी, राहुल भाटिया, हरीश रल्हन, सतीश छाबड़ा, निर्मल नारंग, मनोज पाण्डे, मोहित अरोरा चैरी, विकास बजाज सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सकारात्मक चर्चा के साथ हुआ, जिसमें सभी ने बजट को देश के समग्र विकास के लिए उपयोगी बताया।











