April 20, 2026 3:02 pm

त्रिशूल चौक पर सीएम धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, महापौर ने भेंट की गदा

रुद्रपुर

       प्रदेश सरकार के चार वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण होने के बाद जनपद में प्रथम आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार और भव्य स्वागत किया। काशीपुर से खटीमा की ओर जाते समय जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला स्थानीय त्रिशूल चौक पर पहुंचा, पूरा क्षेत्र आतिशबाजी और पुष्प वर्षा से गूंज उठा। गाजे-बाजे के साथ उमड़े कार्यकर्ताओं के उत्साह ने कार्यक्रम को एक विशाल रैली का रूप दे दिया।

        कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के बीच मुख्यमंत्री को पुष्पमालाओं से लाद दिया। स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

        वहीं कार्यक्रम के दौरान महापौर विकास शर्मा ने मुख्यमंत्री को गदा भेंट कर सम्मानित किया, वहीं सिख समाज की ओर से तलवार भेंट की गई। श्री अमरनाथ जी सेवा मंडल, ब्राह्मण समाज, नीलकंठ धाम समिति समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

         मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं और पूरी मजबूती के साथ चुनावी तैयारियों में जुट जाएं।

        इससे पूर्व महापौर विकास शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए धामी सरकार की उपलब्धियों और नगर निगम की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। विधायक शिव अरोरा, वेद ठुकराल, सुरेश कोली सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। बताया गया कि मुख्यमंत्री का बाजपुर दोराहा, गदरपुर, रुद्रपुर के अलावा किच्छा और सितारगंज में भी भव्य स्वागत किया जाना है।

        कार्यक्रम में प्रीत ग्रोवर, वेद ठुकराल, राकेश सिंह, धीरेन्द्र मिश्रा, सुनील ठुकराल, कस्तूरी लाल तागरा, गुरमीत सिंह, पीयूष सिंह, मधु राय, हिमांशु शुक्ला, सुरेश कोली, राजेश जग्गा, पवन राणा, मोहन तिवारी, राजेश कामरा, आशीष यादव, आकाश यादव, संदीप वाल्मीकि, छात्र संघ अध्यक्ष रजत सिंह बिष्ट, धर्मेंद्र सैनी, शालू पाल, ममता त्रिपाठी, रेनू यादव, धर्म सिंह कोली, राजू कोली, सुशील चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

SAGAR GABA
Author: SAGAR GABA

और पढ़ें

विज्ञापन

best news portal development company in india

और पढ़ें