April 18, 2026 1:44 pm

आबादी क्षेत्र में अवैध स्लॉटर हाउस पर पुलिस का छापा, 8 आरोपी गिरफ्तार

अवैध गतिविधियों में संलिप्त 8 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, 60 किलो मांस व उपकरण बरामद

गदरपुर

         कोतवाली गदरपुर पुलिस ने आबादी क्षेत्र में बिना लाइसेंस संचालित अवैध स्लॉटर हाउस पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 60 किलो भैंस का मांस, 5 जिंदा भैंसें तथा मांस काटने के उपकरण भी बरामद किए हैं।

        वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गदरपुर संजय पाठक के नेतृत्व में टीम ने 6 अप्रैल 2026 की रात इस्लामनगर स्थित लकड़ी की टाल के पास छापेमारी की। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने चारदीवारी के भीतर खुले आंगन में अवैध रूप से भैंसों का वध करते हुए 8 लोगों को घेरकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान जब आरोपियों से स्लॉटर हाउस का लाइसेंस मांगा गया तो वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। मौके पर ही पशु चिकित्सक को बुलाकर बरामद मांस की जांच कराई गई

        जिसमें मांस भैंस का होना प्रमाणित हुआ। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60 किलो मांस, चापड़, छुरियां, कुल्हाड़ी, इलेक्ट्रॉनिक तराजू समेत अन्य उपकरण बरामद किए। साथ ही 5 जिंदा भैंसों को सुरक्षित कर पशु चिकित्साधिकारी की निगरानी में स्थानीय व्यक्ति को सुपुर्द किया गया। इस मामले में कोतवाली गदरपुर में मुकदमा संख्या 107/2026 के तहत धारा 325 बीएनएस एवं पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

        सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में उपकारागार हल्द्वानी भेज दिया गया है। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, उपनिरीक्षक मोहन बोहरा, संजय बोरा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे, पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने का संदेश गया है।

SAGAR GABA
Author: SAGAR GABA

और पढ़ें

विज्ञापन

best news portal development company in india

और पढ़ें