April 14, 2026 7:02 am

श्री हनुमान जन्मोत्सव पर गदरपुर में सजा भव्य बालाजी दरबार

ध्वज यात्रा, छप्पन भोग और फूलों की होली के बीच भक्ति में डूबे श्रद्धालु

गदरपुर

          श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गदरपुर के बुध बाजार स्थित सनातन धर्म मंदिर में “हम बाबा वाले हैं” आयोजक मंडली द्वारा भव्य बालाजी दरबार का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्रभर से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और बाबा के दरबार में भक्ति रस में सराबोर नजर आए।

श्री बालाजी महाराज का भव्य दरबार

           कार्यक्रम की शुरुआत 31 मार्च को भव्य ध्वज यात्रा के साथ हुई। यह यात्रा आवास विकास कॉलोनी स्थित श्री शिव पार्वती मंदिर से प्रारंभ होकर सनातन धर्म मंदिर तक निकाली गई। श्रद्धालु हाथों में ध्वज लिए जयकारों के साथ आगे बढ़े, जिससे पूरा नगर भक्तिमय माहौल में रंग गया। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया और बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें भाग लिया।

          इसके पश्चात 1 अप्रैल की रात्रि सनातन धर्म मंदिर प्रांगण में भव्य बालाजी दरबार सजाया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायकों सन्नी सिंह लक्खा, साधना सरगम और स्थानीय भजन गायक विशाल मदान ने अपने भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु देर रात तक भजनों पर झूमते रहे और मंदिर परिसर जयकारों से गूंजता रहा।

बाबा का गुड़गांन करते भजन गायक सन्नी सिंह लक्खा

           आयोजन की विशेषता छप्पन भोग सवामणि और अलौकिक श्रृंगार रहा, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना। इसके साथ ही फूलों की होली ने कार्यक्रम को और दिव्यता प्रदान की। रंग-बिरंगे फूलों की वर्षा के बीच श्रद्धालु भक्ति में लीन दिखाई दिए। वहीं, भंडारे की भी भव्य व्यवस्था की गई, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

         आयोजन के दौरान आयोजक मंडली द्वारा समाजसेवियों और गणमान्य व्यक्तियों को श्री राम दरबार एवं बालाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और आयोजन की सराहना की। कुल मिलाकर यह आयोजन गदरपुर में भक्ति, एकता और धार्मिक उत्साह का प्रतीक बनकर उभरा, जिसकी भव्यता और व्यवस्थापन ने श्रद्धालुओं के मन में गहरी छाप बनाई।

बाबा के दर्शन करने पहुंचे समाजसेवी गणमान्यों को सम्मानित करते हुए

         कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक मंडली के महंत नितिन रस्तोगी एवं अंकित गगनेजा के नेतृत्व में कई कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव से योगदान दिया, आयोजक मंडली में शरद छाबड़ा, रवि गगनेजा, वैभव गगनेजा, गुलशन गगनेजा, वरुण अनेजा, श्याम चुग, शिवम ग्रोवर, सुनील सक्सेना आदि रहे।

         वहीं, विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने भी श्री बालाजी महाराज जी के दर्शन प्राप्त कर दरबार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिसमें मुख्य रूप से सुख शांति नगर से माताजी, भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी, गदरपुर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर, प्रमुख समाजसेवी विजय सुखीजा, राकेश भुड्डी (बन्टी), गदरपुर ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, प्रीत ग्रोवर, भारत विकास परिषद के सचिव डॉ सोनू विश्वास, कोषाध्यक्ष सागर गाबा, भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित नारंग, कार्यक्रम में विशेष सहयोगी एवं वरिष्ठ समाजसेवी प्रेम सचदेवा, रवि सचदेवा, जय भवानी जागरण मंडल से सोमनाथ छाबड़ा, वरिष्ठ पत्रकार सुरजीत बत्रा, अभिषेक बत्रा (गौरव), निशांत सिंघल एवं कृष्ण लाल गाबा, मयंक चुघ, अमन नारंग, हन्नी सुखीजा, सभासद मुकेश चावला, आदि सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने हाजरी लगाकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

SAGAR GABA
Author: SAGAR GABA

और पढ़ें

विज्ञापन

best news portal development company in india

और पढ़ें