April 14, 2026 7:02 am

श्री सनातन धर्म सभा युवा मंच की नई कार्यकारिणी घोषित, संजीव झाम अध्यक्ष व समन मुंजाल महामंत्री बने

सनातन धर्म मंदिर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से चयन, युवा शक्ति को संगठित कर समाज सेवा पर रहेगा फोकस

गदरपुर

         श्री सनातन धर्म सभा की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार सायंकाल श्री सनातन धर्म मंदिर परिसर में आयोजित की गई, जिसमें युवा मंच की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

         बैठक के दौरान विचार-विमर्श के पश्चात सर्वसम्मति से संजीव झाम को श्री सनातन धर्म युवा मंच का अध्यक्ष एवं समन मुंजाल को महामंत्री निर्वाचित किया गया। घोषणा होते ही उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गूंज के बीच नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

        इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष राजकुमार भुड्डी, महामंत्री लेखराज नागपाल एवं कोषाध्यक्ष लेखराज भुड्डी सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दोनों नवचयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे समाज व धर्म के हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नए नेतृत्व में युवा मंच नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा और समाज को एक नई दिशा देगा।

        नवनियुक्त अध्यक्ष संजीव झाम ने सभा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जल्द ही युवा मंच की पूर्ण कार्यकारिणी का गठन करेंगे और युवाओं को संगठित कर सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार, धार्मिक आयोजनों एवं सामाजिक सेवा के कार्यों को गति देंगे। वहीं महामंत्री समन मुंजाल ने भी संगठन को मजबूत करने और युवाओं को सक्रिय रूप से जोड़ने का संकल्प दोहराया।

       बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर श्री सनातन धर्म सभा को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान कृष्णलाल बत्रा, जगमोहन बजाज, रमेश सुखीजा, कृष्णलाल सुधा, अशोक हुड़िया, विक्की मुरादिया, विजय अनेजा, विनोद चुघ, पंकज सेतिया, कृष्ण लाल गाबा, हरीश बजाज, अजय बाठला, सक्षम ग्रोवर, मयंक चुघ, अरुण बजाज, अजय छाबड़ा, दीपक सुधा, मनीष सेतिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

SAGAR GABA
Author: SAGAR GABA

और पढ़ें

विज्ञापन

best news portal development company in india

और पढ़ें