April 18, 2026 2:40 pm

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार शिविर में दिखी सुशासन की झलक, 2038 लोगों को मिला योजनाओं का सीधा लाभ

किच्छा, ऊधम सिंह नगर


      प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत गुरुवार को न्याय पंचायत बण्डिया के राजकीय इंटर कॉलेज शांतिपुरी में एक भव्य बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट ने की। इस दौरान प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ और ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों की सेवाएं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।


     शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक राजेश शुक्ला एवं ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम ने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे जागरूक होकर शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, क्योंकि यह सरकार स्वयं जनता के द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है।

      दर्जा मंत्री खतीब अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार शिविरों के माध्यम से लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है और उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए ग्रामीणों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।


    अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने कहा कि शिविर में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद की प्रत्येक तहसील में निराश्रित गौवंश के संरक्षण हेतु गौशालाओं का निर्माण किया जा रहा है, जिससे इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
शिविर के दौरान अतिथियों द्वारा विभिन्न विभागों की योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, महालक्ष्मी किट, टूल किट, प्रमाण पत्र आदि वितरित किए गए। रीप योजना के अंतर्गत चार महिलाओं को ई-रिक्शा वाहन प्रदान किए गए, जिन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इससे महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

     शिविर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मौके पर ही आवेदन प्राप्त कर पंजीकरण किया गया तथा अनेक पात्र लाभार्थियों को तत्काल लाभान्वित भी किया गया। कुल 24 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर मरीजों को दवाएं वितरित की गईं।
शिविर में कुल 2038 लोगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ दिया गया। यहां 93 शिकायतें/मांगें प्राप्त हुईं, जिनमें से 51 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 747 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण एवं दवा वितरण किया गया। इसके अंतर्गत 50 आयुष्मान कार्ड, 59 एक्स-रे, होम्योपैथिक द्वारा 71, आयुर्वेद व यूनानी पद्धति से 81 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरण किया गया।
राजस्व विभाग द्वारा 06 विरासत, 45 स्थायी निवास, 17 जाति, 32 आय प्रमाण पत्र, 03 उत्तरजीवी, 07 चरित्र, 01 हैसियत प्रमाण पत्र, 25 परिवार रजिस्टर नकल, 07 खसरा नकल, 10 जन्म-मृत्यु पंजीकरण किए गए। इसके अलावा 05 राशन कार्ड निरस्तीकरण, 15 मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, 10 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, 05 बच्चों का अन्नप्राशन, 05 नंदा गौरा योजना आवेदन, 05 पीएम मातृ वंदना योजना, 05 दिव्यांग प्रमाण पत्र, 01 दिव्यांग उपकरण, 31 विभिन्न पेंशन, 08 दिव्यांग बस पास जारी किए गए।

        शिक्षा विभाग द्वारा 02 छात्राओं को साइकिल चेक, 08 बालिकाओं को पुरस्कार, 02 स्कूल ड्रेस वितरित की गईं। स्वयं सहायता समूहों को 04 समूहों के लिए कुल 03 लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए। श्रम विभाग द्वारा 15 श्रम कार्ड, 07 लाभार्थियों को टूल किट, 13 श्रमिकों का पंजीकरण, 05 श्रमिक मानधन कार्ड बनाए गए। पूर्ति विभाग द्वारा 50 लोगों को योजनाओं का लाभ दिया गया। शिविर में 39 आधार कार्ड नए बनाए गए एवं अपडेट किए गए।
       सेवायोजन विभाग द्वारा 17, पर्यटन विभाग द्वारा 10, डेरी विभाग द्वारा 15, पशुपालन विभाग द्वारा 450, वन विभाग द्वारा 10, उद्योग विभाग द्वारा 05, श्रम कार्ड विभाग द्वारा 27 लोगों को योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान किया गया।


       शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष सचिन शुक्ला, प्रभारी मंत्री प्रतिनिधि जितेंद्र गौतम, निदेशक दुग्ध संघ इंदर सिंह मेहता, जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य सरोजनी कार्की, पूजा कोरंगा, ग्राम प्रधान कविता तिवारी, बचुली देवी, तारा पांडे, दीपा कांडपाल, टीकम कोरंगा, पिंकी डिमरी, डीएन यादव, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी, मुख्य कृषि अधिकारी वीकेएस यादव, मुख्य उद्यान अधिकारी एसके शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी/नोडल अधिकारी हरेंद्र मिश्रा, सहायक निदेशक मत्स्य संजय छिमवाल, समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन, खंड विकास अधिकारी असित आनंद, सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

SAGAR GABA
Author: SAGAR GABA

और पढ़ें

विज्ञापन

best news portal development company in india

और पढ़ें