April 16, 2026 7:39 pm

गदरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

गदरपुर

           वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद उधम सिंह नगर के निर्देश पर जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली गदरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अपराध/पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में दिनांक 25 मार्च 2026 को गदरपुर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

         चेकिंग के दौरान कलकत्ता चौराहे से कुआं खेड़ा की ओर श्मशान घाट के पास सकेनिया क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। पूछताछ और तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध 15 बोर का तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आरिफ पुत्र नूर हसन, निवासी ग्राम रायपुर मजरा हसीनगंज, थाना स्वार, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश), उम्र लगभग 40 वर्ष के रूप में हुई है।

         पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा रखता था। पुलिस ने आरोपी को धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

         इस संबंध में कोतवाली गदरपुर में एफआईआर संख्या 97/2026 दर्ज कर अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है तथा उसके आपराधिक इतिहास की जांच भी की जा रही है।

         कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक कोतवाली गदरपुर, उप निरीक्षक विजय कुमार (प्रभारी चौकी सकेनिया),
हेड कांस्टेबल चैतन्य सुयाल, कांस्टेबल 756 जीवन चंद्र सहित अन्य पुलिसकर्मी रहे।

SAGAR GABA
Author: SAGAR GABA

और पढ़ें

विज्ञापन

best news portal development company in india

और पढ़ें