April 20, 2026 4:12 pm

219 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार, गदरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ऑपरेशन “प्रहार” के तहत नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई जारी

गदरपुर

        जनपद ऊधमसिंह नगर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गदरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 219 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा संचालित अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत की गई।

       वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर जनपद में मादक पदार्थों की रोकथाम और अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर और क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में चौकी गूलरभोज पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

       दिनांक 05 अप्रैल 2026 को शिव मंदिर तिराहे के पास ठंडा नाला मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 219 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान धर्मेंद्र पुत्र दिनेश राजभर (उम्र 24 वर्ष) निवासी ग्राम मालपार बेनुपुर, थाना मेहनगर, जिला आजमगढ़ (हाल निवासी महतोष, कोतवाली गदरपुर) के रूप में हुई।

      पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर UK06BK 0839) और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।

      इस संबंध में कोतवाली गदरपुर में अभियुक्त के खिलाफ अपराध संख्या 105/26, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है, साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी किन-किन लोगों के संपर्क में था और नशे के इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।

       पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, उप निरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल दयाल। गिरी और कांस्टेबल रघुवर सिंह शामिल रहे।

SAGAR GABA
Author: SAGAR GABA

और पढ़ें

विज्ञापन

best news portal development company in india

और पढ़ें