April 16, 2026 9:12 pm

गदरपुर में गैस वितरण अब पुलिस निगरानी में, रोस्टर के अनुसार ही मिलेगा सिलेंडर

बाधा उत्पन्न करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, बिना दस्तावेज नहीं मिलेगा गैस कनेक्शन

गदरपुर

       क्षेत्र में गैस सिलेंडर वितरण को लेकर उत्पन्न हो रही समस्याओं के बीच प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। पूर्व में गैस एजेंसी द्वारा रोस्टर के अनुसार वितरण किया जा रहा था, लेकिन पूर्ति निरीक्षक द्वारा जानकारी दी गई कि कुछ लोगों द्वारा बीच में बाधा उत्पन्न किए जाने के कारण गैस वाहन अपने निर्धारित गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे थे।

       स्थिति को नियंत्रित करने और आम जनता को राहत देने के लिए अब निर्णय लिया गया है कि गुरुवार से गैस सिलेंडरों का वितरण पुलिस बल की मौजूदगी में रोस्टर के अनुसार ही किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अवरोध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

        इसके साथ ही आम लोगों को सूचित किया गया है कि बिना डीएसी, बिना ई-केवाईसी और बिना गैस पासबुक के किसी भी उपभोक्ता को गैस सिलेंडर वितरित नहीं किया जाएगा।

        प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, गैस वितरण रोस्टर सिलेंडर की उपलब्धता पर निर्भर करेगा। यदि किसी दिन पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध नहीं होता है तो अगली तिथि पर वितरण किया जाएगा। साथ ही जिस रूट पर गैस वाहन जाएगा, उस मार्ग के सभी गांवों को वितरण में शामिल किया जाएगा और पुरानी बुकिंग डेट वाले उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

        प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि गैस वितरण के दौरान कोई भी व्यक्ति बाधा उत्पन्न करता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

SAGAR GABA
Author: SAGAR GABA

और पढ़ें

विज्ञापन

best news portal development company in india

और पढ़ें