April 18, 2026 3:14 pm

गदरपुर-खेमपुर में प्रशासन का आकस्मिक छापा, भूसे में छिपे मिले 9 घरेलू गैस सिलेंडर

गदरपुर
         क्षेत्र में निकटवर्ती ग्राम खेमपुर में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की गोपनीय शिकायत मिलने पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने एक स्थान पर भूसे के ढेर में छुपाकर रखे गए गैस सिलेंडरों को बरामद किया, जिससे अवैध भंडारण और ब्लैक मार्केटिंग की आशंका की पुष्टि हुई। मौके पर कुल नौ सिलेंडर पाए गए, जिनमें से तीन वैध पासबुक प्रस्तुत किए जाने पर 6 सिलेंडरों ओर उनसे संबंधित उपभोक्ताओं को छोड़ दिया गया, जबकि शेष में से तीन सिलेंडरों को संदिग्ध पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिया गया।

       प्रशासनिक अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक ही परिवार के पास तीन पासबुक होने की स्थिति की जांच के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक को विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कहीं नियमों का उल्लंघन कर अतिरिक्त गैस कनेक्शन तो नहीं लिए गए हैं।

         इस आकस्मिक निरीक्षण में रिचा शर्मा (एसडीएम गदरपुर) एवं देवेंद्र बिष्ट (तहसीलदार गदरपुर) स्वयं मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

        प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं भी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी या अवैध भंडारण की जानकारी मिले तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुचारू रूप से बनी रहे।

SAGAR GABA
Author: SAGAR GABA

और पढ़ें

विज्ञापन

best news portal development company in india

और पढ़ें