अजय गणपति कुम्भार बने एसएसपी ऊधमसिंहनगर, मणिकांत मिश्रा को अभिसूचना तो प्रदीप राय को सीबीसीआईडी की जिम्मेदारी
देहरादून
उत्तराखंड पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए शासन ने शुक्रवार को एक साथ 20 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण/तैनाती आदेश जारी किए हैं। इस तबादला सूची में कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। शासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कई जिलों में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती दी गई है।
इस फेरबदल में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव ऊधमसिंहनगर जिले में किया गया है, जहां अजय गणपति कुम्भार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर नियुक्त किया गया है। वहीं मणिकांत मिश्रा को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना और प्रदीप कुमार राय को पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शासन के आदेश के अनुसार स्थानांतरण सूची में निम्न अधिकारी शामिल हैं
प्रमुख तबादले इस प्रकार है।
श्रीमती निवेदिता कुकरेती (पुलिस उपमहानिरीक्षक, एसडीआरएफ) को पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ बनाया गया।
प्रह्लाद नारायण मीणा (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सतर्कता मुख्यालय) को पुलिस उपमहानिरीक्षक, सतर्कता मुख्यालय नियुक्त किया गया।
यशवंत सिंह (सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी) को प्रधानाचार्य, पीटीसी नरेंद्रनगर बनाया गया।
प्रमेन्द्र डोबाल (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून की जिम्मेदारी दी गई।
अजय सिंह (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ बनाया गया।
नवनीत सिंह (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार भेजा गया।
अजय गणपति कुम्भार (पुलिस अधीक्षक, चम्पावत) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ऊधमसिंहनगर नियुक्त किया गया।
मणिकांत मिश्रा (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ऊधमसिंहनगर) को पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना बनाया गया।
प्रदीप कुमार राय (पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना) को पुलिस अधीक्षक, सीबीसीआईडी का दायित्व दिया गया।
अमित श्रीवास्तव (पुलिस अधीक्षक(क्षेत्रीय) अभिसूचना, देहरादून) को सेनानायक, आईआरबी प्रथम नियुक्त किया गया।
अक्षय प्रह्लाद कोंडे (पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग) को पुलिस अधीक्षक, पिथौरागढ़ बनाया गया।
रेखा यादव (पुलिस अधीक्षक, पिथौरागढ़) को पुलिस अधीक्षक, चम्पावत नियुक्त किया गया।
चन्द्रशेखर आर. घोड़के (पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अल्मोड़ा भेजा गया।
देवेन्द्र पींचा (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अल्मोड़ा) को सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर बनाया गया।
निहारिका तोमर (पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं यातायात, ऊधमसिंहनगर) को पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग नियुक्त किया गया।
जितेन्द्र कुमार मेहरा (पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं यातायात, हरिद्वार) को पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर बनाया गया।
जितेन्द्र चौधरी (पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार) को पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं यातायात, ऊधमसिंहनगर भेजा गया।
सुश्री निशा यादव (पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार) को पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं यातायात, हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई।
मनोज ठाकुर (अपर पुलिस अधीक्षक, सीबीसीआईडी) को अपर पुलिस अधीक्षक, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल नियुक्त किया गया।
चन्द्रमोहन सिंह (अपर पुलिस अधीक्षक, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल) को पुलिस अधीक्षक(क्षेत्रीय), अभिसूचना, देहरादून बनाया गया।
तत्काल कार्यभार ग्रहण के निर्देश
शासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार ग्रहण करें और कार्यभार ग्रहण प्रमाण पत्र की प्रति पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को आगामी समय में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। खासकर देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जैसे संवेदनशील जिलों में किए गए बदलावों को प्रशासनिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।










