April 20, 2026 4:24 pm

गूलरभोज में आत्मीय भेंट: महेंद्र भट्ट ने अरविंद पांडे के आवास पर की मुलाकात

युवा नेता अतुल पांडे को बताया “भविष्य का नेता”, दिया आशीर्वाद और शुभकामनाएं

गदरपुर

       गूलरभोज में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के भीतर संगठनात्मक सौहार्द और पारिवारिक आत्मीयता की एक सुखद तस्वीर देखने को मिली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट विधायक अरविंद पांडे से भेंट करने उनके गूलरभोज स्थित आवास पर पहुंचे। हालांकि उस समय विधायक अरविंद पांडे अपने आवास पर मौजूद नहीं थे। जानकारी के अनुसार वे क्षेत्र में एक कार्यकर्ता के परिवार में हुए निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने गए हुए थे। प्रदेश अध्यक्ष को लगभग आधे घंटे से अधिक समय तक प्रतीक्षा करनी पड़ी, लेकिन इस दौरान माहौल पूरी तरह सौहार्दपूर्ण बना रहा।

     प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर विधायक पुत्र और युवा नेता अतुल पांडे ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सादगी, विनम्रता और आत्मीय व्यवहार से किए गए स्वागत ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। बताया जा रहा है कि अतुल पांडे की व्यवहार कुशलता से प्रदेश अध्यक्ष भी खासे प्रभावित नजर आए।

     इस अवसर पर महेंद्र भट्ट ने सार्वजनिक रूप से अतुल पांडे की सराहना करते हुए उन्हें “भविष्य का नेता” बताया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी के ऐसे ऊर्जावान और संस्कारित युवा संगठन की ताकत हैं। उनके इस वक्तव्य ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह और सकारात्मक चर्चा का माहौल बना दिया

     युवा नेता अतुल पांडे ने प्रदेश अध्यक्ष का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें पुत्र एवं पुत्री के जन्म की हार्दिक बधाई देते हुए परिवार के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पूरे घटनाक्रम को भाजपा संगठन के भीतर पारिवारिक जुड़ाव, आपसी सम्मान और नई पीढ़ी को नेतृत्व के अवसर देने की भावना के रूप में देखा जा रहा है। गूलरभोज की यह मुलाकात कार्यकर्ताओं के बीच सकारात्मक संदेश देने वाली और संगठनात्मक एकता को मजबूत करने वाली मानी जा रही है।

SAGAR GABA
Author: SAGAR GABA

और पढ़ें

विज्ञापन

best news portal development company in india

और पढ़ें