November 2, 2026 5:48 pm

हवाई फायरिंग करने वाले युवक को गदरपुर पुलिस ने तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ दबोचा

 

ऑपरेशन प्रहार के तहत सकैनिया क्षेत्र में चेकिंग के दौरान हुई गिरफ्तारी, 21 सितंबर को ग्राम मसीत में हवाई फायरिंग का आरोप

गदरपुर

ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत गदरपुर कोतवाली पुलिस ने हवाई फायरिंग करने के मामले में एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर अवैध हथियारों, मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन प्रहार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अपराध/पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 25 सितंबर 2026 को क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने गुलाब सिंह का मजरा स्थित श्मशान घाट के अंदर बमनपुरी की ओर जाने वाले मार्ग पर सकैनिया क्षेत्र से अदनान मलिक पुत्र लइक अहमद, निवासी वार्ड नंबर-09 इस्लाम नगर, कोतवाली गदरपुर, जिला ऊधम सिंह नगर को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार पूछताछ एवं जांच में सामने आया कि आरोपी अदनान मलिक द्वारा 21 सितंबर 2026 को ग्राम मसीत, गदरपुर में हवाई फायरिंग की गई थी। हथियार बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले में कोतवाली गदरपुर में एफआईआर संख्या 285/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।

पुलिस ने बताया कि अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 मदन सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक विजय कुमार (चौकी प्रभारी सकैनिया), हेड कांस्टेबल 86 चैतन्य सुयाल और कांस्टेबल 1025 गिरीश चंद्र शामिल रहे।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

1
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें