November 2, 2026 7:51 pm

महिलाओं को हुनर से आत्मनिर्भर बनाने की पहल, रुद्रपुर में खुला हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र

सीडीओ दिवेश शासनी ने किया ‘परिश्रम कौशल’ केंद्र का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा बुनाई और स्वरोजगार का प्रशिक्षण

रुद्रपुर

महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में रूरल एजुकेशन एंड डेवलपमेंट संस्था (रीड इंडिया) की पहल पर रुद्रपुर ब्लॉक में ‘परिश्रम कौशल’ हथकरघा कौशल प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की गई। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने रिबन काटकर प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से स्थानीय महिलाओं और अन्य ग्रामीणों को हथकरघा सहित विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। इसका उद्देश्य महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें आत्मनिर्भरता और रोजगार के अवसरों से जोड़ना है।

रूरल एजुकेशन एंड डेवलपमेंट संस्था की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. गीता मल्होत्रा ने संस्था की ओर से महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के लिए संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रीड इंडिया देशभर में महिलाओं के कौशल विकास के माध्यम से उन्हें स्वरोजगार और व्यावसायिक अवसरों से जोड़ने का कार्य कर रही है।

I

उन्होंने बताया कि संस्था की कार्यप्रणाली में पहले महिलाओं की क्षमता और व्यावसायिक समझ विकसित की जाती है। इसके बाद उनकी रुचि और सुविधा के अनुसार विभिन्न हुनर का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिलाओं के समूह बनाकर उन्हें बाजार और व्यावसायिक अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जाता है। संस्था समुदाय प्रथम दृष्टिकोण के तहत कार्य करते हुए समुदाय को केंद्र में रखकर मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करती है।

डॉ. मल्होत्रा ने बताया कि उत्तराखंड सरकार के सहयोग से रुद्रपुर में नए बुनाई केंद्र की शुरुआत की गई है। यहां रीड इंडिया के मास्टर ट्रेनर्स द्वारा महिलाओं को हथकरघा बुनाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही तैयार उत्पादों की गुणवत्ता, विपणन और बाजार से जुड़ने की जानकारी भी दी जाएगी, ताकि प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं अपने हुनर को रोजगार और स्वरोजगार में बदल सकें।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी आसित आनंद सहित ग्रामीण महिलाएं, संस्था के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

1
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें