November 2, 2026 6:47 pm

श्री दुर्गा युवा रामलीला कमेटी ने नरेश हुड़िया और हिमांशु हुड़िया को किया सम्मानित

 

राम वनवास की लीला का भावपूर्ण मंचन देख भावविभोर हुए श्रद्धालु

गदरपुर

श्री दुर्गा युवा रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला मंचन के दौरान भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नरेश हुड़िया एवं विश्व हिंदू परिषद गदरपुर नगर अध्यक्ष हिमांशु हुड़िया को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया। कमेटी पदाधिकारियों ने दोनों अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह एवं सम्मान देकर अभिनंदन किया।

रामलीला मंचन के दौरान कलाकारों ने भगवान श्रीराम के वनवास प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया। पिता के वचन की मर्यादा निभाते हुए भगवान श्रीराम के वन जाने, माता सीता एवं भाई लक्ष्मण के साथ वन प्रस्थान के दृश्य ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मंचन के दौरान रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने देर रात तक रामलीला का आनंद लिया।

इस अवसर पर नरेश हुड़िया ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संस्कार और मर्यादा का जीवंत संदेश देती है। युवाओं द्वारा धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कमेटी का सम्मान देने के लिए आभार व्यक्त किया।

हिमांशु हुड़िया ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, सत्य, कर्तव्य और मर्यादा का प्रतीक है। युवा पीढ़ी को रामायण के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने श्री दुर्गा युवा रामलीला कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सम्मान के लिए धन्यवाद किया।

कार्यक्रम के दौरान कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

1
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें