November 2, 2026 7:31 pm

गदरपुर में एसडीएम का औचक निरीक्षण, बूथों पर मतदाता सूची कार्यों की समीक्षा कर दिए जरूरी निर्देश

 

गदरपुर

विधानसभा क्षेत्र में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति परखने के लिए उप जिलाधिकारी (एसडीएम) ने सोमवार को विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईआरओ एवं सुपरवाइजरों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण और निर्वाचन संबंधी कार्यों में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया।


एसडीएम ने सबसे पहले राजकीय प्राथमिक विद्यालय कैलाखेड़ा स्थित बूथ संख्या 186 का निरीक्षण किया। यहां सुपरवाइजर राजस्व उप निरीक्षक विपिन कुमार एवं ईआरओ के.एस. पटवाल (अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका गदरपुर) उपस्थित मिले। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्यों का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद ग्राम सरोवरनगर स्थित बूथ संख्या 112 एवं 113 का निरीक्षण किया गया, जहां सुपरवाइजर राजस्व उप निरीक्षक नेकराम तथा ईआरओ राजकुमार भारती (अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका गदरपुर) मौजूद रहे। एसडीएम ने यहां भी मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने ग्राम रामबाग स्थित बूथ संख्या 22 का भी निरीक्षण किया। यहां सुपरवाइजर राजस्व उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार एवं ईआरओ मधुसूदन मिश्रा (प्रधानाचार्य, दिनेशपुर) मौके पर उपस्थित मिले। एसडीएम ने अधिकारियों से लंबित प्रकरणों की जानकारी लेकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन संबंधी कार्यों में तेजी लाने, मतदाता सूची से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्वाचन संबंधी तैयारियां समय पर पूरी हो सकें।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

1
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें