गदरपुर
उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कोतवाली गदरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील करते हुए चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 1 अगस्त 2026 को मनजिंदर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी आबादनगर, गदरपुर को एफआईआर संख्या 123/23, धारा 60 एक्साइज एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार बलजिंदर पुत्र कुलवंत सिंह निवासी बलखेड़ा नहर, मोतीयापुर को एफआईआर संख्या 270/23, धारा 60 एक्साइज एक्ट तथा रेशम सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी चंदनपुरा, गदरपुर को एफआईआर संख्या 272/22, धारा 323, 325, 504 एवं 506 आईपीसी के मामले में गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा 31 जुलाई 2026 को सिद्धार्थ पुत्र अजीत निवासी वार्ड नंबर 5, गदरपुर को वाद संख्या 6167/22, धारा 341, 146, 153 एवं 511 आईपीसी के तहत जारी वारंट की तामील करते हुए गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार किए गए सभी वारंटियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ब्रजवाल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मोहन बोहरा, उपनिरीक्षक संजय बोरा, उपनिरीक्षक मुकेश मिश्रा, कांस्टेबल रविंदर रावत, कांस्टेबल मोहन भट्ट, कांस्टेबल कुंदन सिंह तथा होमगार्ड दीपक शर्मा शामिल रहे।







