November 2, 2026 7:30 pm

गदरपुर नगर पालिका में पर्यावरण मित्रों के साथ वार्ता बेनतीजा, समाधान नहीं निकल सका

 

गदरपुर

नगर पालिका परिषद गदरपुर कार्यालय में आज पर्यावरण मित्रों की विभिन्न मांगों को लेकर एक महत्वपूर्ण वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान सम्मानित पर्यावरण मित्रों के प्रदेश संगठन के पदाधिकारी विशेष रूप से गदरपुर पहुंचे और पर्यावरण मित्रों के साथ संवाद स्थापित कर आपसी सहमति के माध्यम से समाधान निकालने का प्रयास किया।

बैठक में प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों ने सुझाव दिया कि पर्यावरण मित्रों की मांगों के संबंध में नगर पालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित कर शासन को भेजा जाए, ताकि उनकी समस्याओं और मांगों पर शासन स्तर पर विचार किया जा सके। इस प्रस्ताव पर नगर पालिका अध्यक्ष एवं बोर्ड के सदस्यों ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि बोर्ड इस संबंध में प्रस्ताव पारित करने और कर्मचारियों की मांगों को शासन तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

नगर पालिका प्रशासन की ओर से यह आश्वासन भी दिया गया कि कर्मचारियों की मांगों को नियमानुसार शासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। इसके बावजूद पर्यावरण मित्रों द्वारा किसी भी पक्ष के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया गया और वार्ता के दौरान कोई ठोस सहमति नहीं बन सकी।

काफी देर तक चली बातचीत और समाधान के लिए किए गए प्रयासों के बावजूद दोनों पक्षों के बीच मतभेद बने रहे। परिणामस्वरूप बैठक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी और वार्ता बेनतीजा समाप्त हो गई।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

1
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें