November 2, 2026 5:48 pm

युवती से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप

गदरपुर

ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर क्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में गदरपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

           पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार को पीड़िता द्वारा कोतवाली गदरपुर में दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि राहुल पुत्र जय सिंह निवासी ग्राम गौरीछाल, हरिपुरा हरसान, कोतवाली बाजपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर ने उसे जबरन घसीटकर जंगल में ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की तथा दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपी ने घटना के संबंध में किसी को जानकारी देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

         पीड़िता की शिकायत के आधार पर कोतवाली गदरपुर में मुकदमा अपराध संख्या 206/2026 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74, 76, 62 और 351(3) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

          गदरपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार की रात थाना क्षेत्र में राधा स्वामी सत्संग की बाउंड्री के पास स्थित पुलिया के निकट दबिश देकर आरोपी राहुल पुत्र जय सिंह (उम्र 20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मुकदमा अपराध संख्या 206/2026 में धारा 74, 76, 351(3) एवं धारा 64 सहपठित धारा 62 बीएनएस के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

          पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मेघा शर्मा, हेड कांस्टेबल 160 प्रीतम सिंह तथा कांस्टेबल 1206 लक्ष्मण कुमार शामिल रहे। पुलिस ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

1
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें