November 2, 2026 8:24 pm

गदरपुर में सेवा सप्ताह कार्यक्रम का शुभारम्भ, विधायक अरविन्द पाण्डेय ने विकास कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

विकास खण्ड कार्यालय में आयोजित सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर किया गया शुभारम्भ

विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल, लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

गदरपुर

विकास खण्ड कार्यालय में आयोजित “सेवा, सुशासन एवं समर्पण-जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार ‘सेवा सप्ताह’” कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय विधायक अरविन्द पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अरविन्द पाण्डेय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल के सफलतापूर्वक 05 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उनकी दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री लगातार विकास की नई गाथाएं लिख रहे हैं। प्रदेश में सड़कों का व्यापक जाल बिछाया जा रहा है, जिससे आमजन को आवागमन में समय और धन दोनों की बचत हो रही है।

उन्होंने कहा कि पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार, किच्छा में एम्स की स्थापना, रिंग रोड निर्माण, मेडिकल कॉलेज की स्थापना, गदरपुर बाईपास तथा गदरपुर बस अड्डा जैसे अनेक विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में सरकार कहीं भी पीछे नहीं है, इसी कारण जनता का डबल इंजन सरकार पर पूर्ण विश्वास है।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारकर आमजन को सरलता से उनका लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश को अपना परिवार मानकर जन-जन की सेवा कर रहे हैं और पिछले 05 वर्षों में अनेक विकास कार्य निरंतर रूप से हुए हैं।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनमें आधार कार्ड केंद्र, खाद्य विभाग, नगर निगम, विद्युत, समाज कल्याण, पूर्ति विभाग, श्रम, जिला उद्योग, उरेडा, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, कृषि, पशुपालन, डेयरी एवं जल संस्थान प्रमुख रहे। इन स्टॉलों के माध्यम से लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

शिविर में कुल लाभार्थियों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान की गईं, जिनमें 4 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, 2 को मोटराइज्ड व्हील चेयर, 4 को छड़ी, 6 को व्हील चेयर तथा 1 व्यक्ति को कान की मशीन दी गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 6 महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की गई। जल संस्थान विभाग में प्राप्त 5 शिकायतों में से 2 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। उद्योग विभाग, सेवा योजन विभाग, रेशम विभाग तथा पंजाब नेशनल बैंक द्वारा भी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। आयुर्वेदिक एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

पशुपालन विभाग द्वारा 20 पशुपालकों को दवाइयाँ वितरित की गईं, शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को कॉपी-किताबें दी गईं तथा कृषि विभाग द्वारा 10 किसानों को कृषि रसायन वितरित किए गए।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर, सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह, खण्ड विकास अधिकारी आतिया परवेज, तहसीलदार लीना चंद्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

1
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें