November 2, 2026 6:38 pm

कलियावाला और गढ़ीहुसैन में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 115 लीटर कच्ची शराब बरामद

दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, एक मामले में अज्ञात के खिलाफ केस

काशीपुर

अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए आबकारी विभाग ने शनिवार को काशीपुर क्षेत्र के ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान कुल 115 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। दो आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि एक मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

       माननीय आबकारी आयुक्त के निर्देश पर संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमाऊं मंडल हल्द्वानी के.के. काण्डपाल तथा जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। अवैध शराब बेचने की शिकायत मिलने पर जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र-04 बाजपुर और क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम ने संयुक्त रूप से दबिश दी।

कुलदीप सिंह के घर से मिली 30 लीटर कच्ची शराब

आबकारी टीम ने ग्राम कलियावाला में कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान वहां से 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। मामले में कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा-60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसी गांव में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इस मामले में पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा-60 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गढ़ीहुसैन में भी पकड़ी गई अवैध शराब

आबकारी टीम ने ग्राम गढ़ीहुसैन में भी छापेमारी की। यहां तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। हालांकि मौके पर कोई आरोपी नहीं मिला, जिसके चलते अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

जिला आबकारी अधिकारी महेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

        कार्रवाई में शामिल टीम अभियान में जिला आबकारी अधिकारी महेन्द्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-04 बाजपुर धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-03 काशीपुर, प्रधान आबकारी सिपाही कैलाश भट्ट, आबकारी सिपाही सुमन आर्या, नैनिका राणा तथा जनपदीय प्रवर्तन दल का स्टाफ शामिल रहा।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

1
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें