November 2, 2026 7:35 pm

गोपाल नगर में बहुउद्देशीय जनकल्याण शिविर, 311 ग्रामीणों ने उठाया लाभ; नशा मुक्ति की दिलाई शपथ

 

गदरपुर

विकासखंड गदरपुर के ग्राम गोपाल नगर स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय में शुक्रवार को बहुउद्देशीय जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, सेवाओं और लाभार्थी कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया।

        शिविर में ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, जिला पंचायत सदस्या सिल्की खेड़ा तथा खंड विकास अधिकारी अतिया परवेज मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान पात्र लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट वितरित की गईं। साथ ही ग्रामीणों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया।

        शिविर में जल संस्थान, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, बाल विकास, चिकित्सा, कृषि, मत्स्य, पशुपालन, शिक्षा, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), रीप (रूरल एंटरप्राइज एक्सेलेरेशन प्रोजेक्ट), उड़ान मसाला ग्रोथ सेंटर, समाज कल्याण तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग सहित कई विभागों ने भागीदारी की। विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी।

       एनआरएलएम और रीप के माध्यम से ग्रामीण उद्यमिता, स्वरोजगार और स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण पर विशेष जानकारी दी गई। वहीं उड़ान मसाला ग्रोथ सेंटर की ओर से स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों का प्रदर्शन किया गया, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

18 आवेदन मिले, 15 का मौके पर निस्तारण

       शिविर के दौरान विभिन्न योजनाओं से संबंधित कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 15 आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को नियमानुसार कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।

नशा मुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी से नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने और समाज को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

        शिविर में कुल 311 ग्रामीणों ने प्रतिभाग कर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से जोड़ना है।


 

 

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

1
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें