November 2, 2026 7:53 pm

गदरपुर में होगा ‘नटखट कान्हा एवं प्यारी राधा’ बाल स्वरूप कार्यक्रम

 

गदरपुर

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री सनातन धर्म मंदिर, बुध बाजार, गदरपुर परिसर में बच्चों के लिए ‘नटखट कान्हा एवं प्यारी राधा’ बाल स्वरूप कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन श्री सनातन धर्म युवा मंच, बुध बाजार, गदरपुर द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं संस्कारों के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ ही उन्हें भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा के बाल स्वरूप से परिचित कराना है। कार्यक्रम 3 सितंबर 2026 को शाम 4 बजे से आयोजित होगा।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में बच्चों के लिए दो आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं। 1 से 4 वर्ष तक के बच्चों के लिए रैंप वॉक एवं स्वरूप दर्शन तथा 5 से 8 वर्ष तक के बच्चों के लिए स्वरूप प्रदर्शन एवं प्रस्तुति आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जबकि उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के समापन के पश्चात भगवान श्रीकृष्ण की आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक अभिभावकों से अपने बच्चों को कार्यक्रम में प्रतिभाग कराने की अपील की है।

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक अभिभावक 30 अगस्त 2026 से पहले पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो एवं आधार कार्ड WhatsApp के माध्यम से भेजना होगा। पंजीकरण एवं अन्य जानकारी के लिए 9319675000 पर संपर्क किया जा सकता है।

स्थान: श्री सनातन धर्म मंदिर, बुध बाजार, गदरपुर
आयोजक: श्री सनातन धर्म युवा मंच, बुध बाजार, गदरपुर

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

1
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें