November 2, 2026 7:35 pm

गदरपुर पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से की शिष्टाचार भेंट

 

काशीपुर

         गदरपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मनोज गुम्बर ‘मिंटू’ ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न समसामयिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान प्रदेश एवं क्षेत्र के विकास, संगठन की मजबूती तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

        बैठक में गदरपुर क्षेत्र के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा हुई। पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर ने क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं जन अपेक्षाओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया।

        इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के लिए अपने विचार एवं मार्गदर्शन प्रदान किए, वहीं यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों और जनहित के विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।

        भेंट के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष गुम्बर तथा पूर्व गन्ना समिति चेयरमैन राजेश गुम्बर एवं आकाश कोचर भी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने संगठन की मजबूती, विकास कार्यों में तेजी तथा क्षेत्र की प्रगति के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

1
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें