November 2, 2026 7:33 pm

भारत विकास परिषद गदरपुर ने किया गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन

 

सरस्वती शिशु मंदिर में 20 शिक्षकों व 65 विद्यार्थियों को पेन एवं सम्मान स्वरूप भेंट कर किया गया सम्मानित

गदरपुर
भारत विकास परिषद शाखा गदरपुर द्वारा आज सरस्वती शिशु मंदिर गदरपुर में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के साथ-साथ उनमें संस्कार, सेवा एवं राष्ट्रभावना को मजबूत करना रहा।

        कार्यक्रम का संचालन भारत विकास परिषद शाखा गदरपुर के सचिव डॉ. विप्रजीत विश्वास (सोनू) द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को भारत विकास परिषद की स्थापना, उद्देश्यों एवं सामाजिक, सांस्कृतिक तथा सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

       कार्यक्रम के दौरान भारत विकास परिषद के सदस्यों द्वारा विद्यालय के लगभग 20 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को पटका पहनाकर तथा पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय के लगभग 65 छात्र-छात्राओं को पेन भेंट कर अभिनंदित एवं प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में गुरुजनों के समाज निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।

       इस अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा गदरपुर के अध्यक्ष राजीव ग्रोवर, कोषाध्यक्ष सागर गाबा, अंजू भुड्डी, डॉ. अरविन्द धवन, दीपक सुधा, डॉ. विनीत अरोरा, राकेश कम्बोज, आदि उपस्थित रहे। वहीं विद्यालय परिवार की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य शुभेन्दु गुप्ता सहित योगेंद्र शर्मा, रविंद्र चौहान, राजेश तथा सत्य प्रकाश मिश्रा सुशीला प्रतिमा, पूजा, बीना, मीना एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

      कार्यक्रम के अंत में सभी ने गुरुजनों के सम्मान और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे प्रेरणादायी आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

1
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें