November 2, 2026 6:36 pm

ऑपरेशन प्रहार के तहत गदरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 वारंटी गिरफ्तार

न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील करते हुए पुलिस ने 9 पुरुषों और एक महिला वारंटी को पकड़ा, सभी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई

गदरपुर

जनपद ऊधम सिंह नगर में वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली गदरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नौ पुरुष और एक महिला शामिल हैं। पुलिस ने 16 और 17 अक्टूबर 2026 को न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील करते हुए इन सभी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक गदरपुर भूपेंद्र सिंह बृजवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह अभियान चलाया। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में प्रेम सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी सूरजपुर नंबर-1 गदरपुर शामिल है, जो एनआई एक्ट की धारा 138 से संबंधित वाद संख्या 7326/2019 में वांछित था। राहुल बिष्ट पुत्र दिनेश कुमार निवासी वार्ड नंबर-3, सिनेमा लाइन गदरपुर को अपराध संख्या 142/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 317(2) से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया। उदयवीर सिंह पुत्र शंकर निवासी डोगपुरी गदरपुर को चोरी और चोरी का माल रखने से संबंधित धारा 379/411 भारतीय दंड संहिता के वाद संख्या 5188/2021 में जारी वारंट के आधार पर पकड़ा गया।।

अलावा मुरारी पुत्र हंसराज निवासी गुलरभोज को वन अधिनियम की धारा 26(1) से संबंधित वाद संख्या 3299/2024 में गिरफ्तार किया गया। गोविन्द कश्यप पुत्र छेदा लाल निवासी वार्ड नंबर-8 गदरपुर को आबकारी अधिनियम की धारा 60 से संबंधित वाद संख्या 2579/2023 में पकड़ा गया। बबलू पुत्र खुब चन्द निवासी गदरपुर को भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149, 186 और 353 से संबंधित वाद संख्या 942/2020 में जारी वारंट के तहत गिरफ्तार किया गया।

वहीं, राजू उर्फ राजू पेंटर पुत्र गंगा राम निवासी नई बस्ती, गुलरभोज को एनआई एक्ट की धारा 138 से संबंधित वाद संख्या 3725/2024 में गिरफ्तार किया गया। सुल्तान अली पुत्र असलम निवासी मजराशीला गदरपुर को आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 से संबंधित वाद संख्या 1742/2024 में जारी वारंट के आधार पर पकड़ा गया। अनिल पुत्र जसपाल निवासी भजनपुरी जैन, थाना मुंडा पांडेय, जनपद मुरादाबाद, जो वर्तमान में गदरपुर के दिनेशपुर मोड़ स्थित स्वादिष्ट भोजनालय में रह रहा था, को आबकारी अधिनियम की धारा 60 से संबंधित वाद संख्या 3380/2023 में गिरफ्तार किया गया। दसवीं वारंटी देवी मंडल पत्नी स्वर्गीय विप्रदास मंडल निवासी ग्राम मुकुंदपुर गदरपुर को भी आबकारी अधिनियम की धारा 60 से संबंधित वाद संख्या 1164/2026 में जारी वारंट के तहत गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, सभी गिरफ्तार वारंटियों के विरुद्ध संबंधित मामलों में न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी अधिपत्र जारी किए गए थे। वारंटों की तामील करते हुए पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू की।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बृजवाल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मदन सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा, उपनिरीक्षक मनोज पांडेय, उपनिरीक्षक मोहन बोहरा, हेड कांस्टेबल पूरन आर्या, कांस्टेबल कुंदन सिंह, मोहन भट्ट, लक्ष्मण कुमार, रघुवर रावत, भोलानाथ तथा महिला कांस्टेबल मंजू आर्या शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत वारंटियों एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

1
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें