November 2, 2026 6:37 pm

वर्षा और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जल्द होगा आकलन, प्रभावितों को मिलेगी क्षतिपूर्ति: विधायक अरविंद पांडे

 

गदरपुर तहसील में विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक, संयुक्त टीम गठित कर नुकसान का सर्वे करने के दिए निर्देश

गदरपुर

क्षेत्र में हाल ही में हुई वर्षा एवं ओलावृष्टि से किसानों और अन्य प्रभावितों को हुए नुकसान के मद्देनजर गदरपुर क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे ने आज गदरपुर तहसील में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आपदा से हुए नुकसान की स्थिति की समीक्षा करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं सहायता कार्यों को शीघ्र गति देने पर चर्चा की गई।

विधायक अरविंद पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में संयुक्त टीमें गठित कर सभी प्रभावित गांवों एवं क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया जाए। साथ ही वर्षा एवं ओलावृष्टि से हुए नुकसान का निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि प्रभावितों को नियमानुसार यथाशीघ्र क्षतिपूर्ति राशि उपलब्ध कराई जा सके।

विधायक ने कहा कि इस कठिन समय में प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रभावितों की हरसंभव सहायता के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दुख की इस घड़ी में प्रभावितों के साथ खड़ी है और उन्हें नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक में एसडीएम गदरपुर, तहसीलदार गदरपुर, क्षेत्र के सभी पटवारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त भाजपा युवा कार्यकर्ता अतुल पांडे, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नरेश हुड़िया, जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, किसान एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

1
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें