November 2, 2026 6:43 pm

भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में सागर गाबा को स्थायी सदस्य का मिला दायित्व

 

प्रदेश महामंत्री नरेश हुड़िया ने अपने कार्यालय पर पटका पहनाकर किया सम्मानित

सागर गाबा ने भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार

गदरपुर

            भाजपा किसान मोर्चा उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी में सागर गाबा को स्थायी सदस्य का दायित्व मिलने पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नरेश हुड़िया ने अपने कार्यालय पर उनका पटका पहनाकर सम्मान एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सागर गाबा को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।

         सागर गाबा पूर्व में भाजपा गदरपुर नगर मंडल के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी को देखते हुए उन्हें अब भाजपा किसान मोर्चा उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी में स्थायी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

         नई जिम्मेदारी मिलने पर सागर गाबा ने प्रदेश नेतृत्व एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

         वहीं प्रदेश महामंत्री नरेश हुड़िया ने सागर गाबा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ता है।

         इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरलोक सिंह नामधारी, विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष हिमांशु हुड़िया सहित किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

1
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें