गदरपुर
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. विप्रजीत विश्वास (सोनू) के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. विप्रजीत विश्वास ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के कार्य के रूप में मनाते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच पहुंचकर फल वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है और ऐसे सेवा कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।
फल वितरण के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से कुशलक्षेम भी पूछी गई। उपस्थित लोगों ने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उन्हें फल प्रदान किए।
इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विवेक सिंह, भारत विकास परिषद गदरपुर के अध्यक्ष राजीव ग्रोवर, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी स्थायी सदस्य सागर गाबा, डॉ. सर्वेश शर्मा, डॉ. विनीत अरोड़ा, डॉ. गणपति विश्वास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सेवा भावना, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याण के माध्यम से मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को सार्थक बनाने का संदेश दिया गया।







