November 2, 2026 7:31 pm

स्वतंत्रता दिवस पर नगर पालिका कार्यालय में धूमधाम से हुआ ध्वजारोहण, देशभक्ति के नारों से गूंजा परिसर

 

 

गदरपुर

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शुक्रवार को नगर पालिका परिषद गदरपुर के कार्यालय परिसर में हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर ‘मिन्टू’ ने नगर पालिका कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर किया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया।

             इस अवसर पर नगर पालिका परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर ‘मिन्टू’ ने नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी का यह पर्व हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के त्याग, तपस्या एवं बलिदान की याद दिलाता है, जिनके संघर्ष के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। हमें शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर समाज और नगर के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।

           उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के विकास के साथ-साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना भी प्राथमिकता है। उन्होंने सभी नगरवासियों से नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने में सहयोग करने की अपील की।

           कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी कैलाश सिंह पटवाल, वरिष्ठ समाजसेवी धर्मचंद खेरा, हरिचंद छाबड़ा, नरेंद्र ग्रोवर, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, सुखदेव ढींगरा, सभासद सचिन गुप्ता, रमन छाबड़ा, अश्वनी कुमार, मुकेश चावला, फरदीन, सभासद प्रतिनिधि बृजेश चौधरी, मोमीन, सलीम बाबा, इदरीस, नजीर, कृष्ण अनेजा, प्रमोद बजाज, गौतम पपनेजा, अनिल जेटली, सतीश छाबड़ा, निर्मल नारंग, धीरज सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।

          कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्रहित, नगर के विकास, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलजुलकर कार्य करने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा और सभी ने स्वतंत्रता दिवस को उत्साह एवं गौरव के साथ मनाया।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

1
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें