November 2, 2026 8:36 pm

बरसात में भी स्वच्छता का संकल्प: गदरपुर नगर पालिका ने पर्यावरण मित्रों को वितरित किए रेनकोट

 

गदरपुर

नगर पालिका परिषद गदरपुर ने वर्षा ऋतु के दौरान स्वच्छता व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से अपने पर्यावरण मित्रों को रेनकोट वितरित किए। नगर पालिका कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर (मिन्टू) एवं अधिशासी अधिकारी कैलाश सिंह पटवाल ने पर्यावरण मित्रों को रेनकोट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

           इस दौरान पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर ने कहा कि पर्यावरण मित्र नगर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। वे हर मौसम में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में कार्य करना चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन पर्यावरण मित्रों की मेहनत और समर्पण के कारण नगर की स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित नहीं होती। उन्होंने सभी कर्मचारियों से इसी निष्ठा और लगन के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया।

          अधिशासी अधिकारी कैलाश सिंह पटवाल ने भी पर्यावरण मित्रों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नगर पालिका उनके हितों और सुविधाओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराना पालिका की प्राथमिकता है और भविष्य में भी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाते रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

 

         कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण मित्रों ने नगर पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रेनकोट मिलने से वर्षा के दौरान कार्य करने में काफी सुविधा होगी। वहीं कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण मित्रों का मनोबल बढ़ाना और स्वच्छ गदरपुर के संकल्प को मजबूत करना रहा।

         इस अवसर पर सभासद अश्वनी कुमार, सचिन गुप्ता, रमन छाबड़ा, मुकेश चावला, परमजीत सिंह पम्मा, सभासद प्रतिनिधि ब्रजेश चौधरी, संतोष गुप्ता, इदरीस पाशा, नाज़िर अली, चिंतन अरोड़ा, मोमीन, सलीम बाबा सहित नगर पालिका के कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

1
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें