November 2, 2026 6:41 pm

एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी सफलता, कुख्यात शार्प शूटर घायल, दो गिरफ्तार

 

रुद्रपुर/ऊधमसिंहनगर

पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए संभावित खूनी गैंगवार की साजिश को समय रहते विफल कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान कुख्यात शार्प शूटर जितेन्द्र चौधरी उर्फ विरत चौधरी को घायल कर दिया, जबकि उसके दो शातिर साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक अन्य अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार कांबिंग और दबिश अभियान चला रही हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार एवं फरार अभियुक्त किसी बड़ी आपराधिक वारदात और गैंगवार की योजना बना रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें कुख्यात अपराधी जितेन्द्र चौधरी उर्फ विरत चौधरी घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी दबोच लिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से तीन अवैध तमंचे, आठ जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त रेनॉल्ट क्विड कार तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद हथियारों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि उत्तराखण्ड को अपराध मुक्त बनाने के लिए अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपराध मुक्त उत्तराखण्ड के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

ऊधमसिंहनगर पुलिस की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई से न केवल एक संभावित बड़ी वारदात टल गई, बल्कि अपराधियों के मंसूबों पर भी करारा प्रहार हुआ है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

1
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें