गदरपुर
उधम सिंह नगर जिले में वारंटी और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत गदरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ब्रजवाल के नेतृत्व में कोतवाली गदरपुर पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील करते हुए दोनों आरोपियों को उनके क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए पहले वारंटी धनीराम पुत्र ओमप्रकाश निवासी सिनेमा लाइन, गदरपुर हैं, जो एफआईआर संख्या 188/23 में धारा 60 आबकारी अधिनियम के मामले में वांछित चल रहे थे। दूसरे वारंटी बाबू पुत्र दलपत सिंह निवासी वार्ड नंबर-4, राम मंदिर क्षेत्र, गदरपुर को एफआईआर संख्या 254/24 में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे, जिनकी तामील के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण और न्यायालय से जारी वारंटों की प्रभावी तामील के लिए अभियान लगातार जारी है। फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही हैं।
इस कार्रवाई में गदरपुर कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र सिंह बृजवाल, उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा, उपनिरीक्षक संजय बोरा, कांस्टेबल दिनेश सिंह और कांस्टेबल रविंद्र रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







