November 2, 2026 8:23 pm

‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक अरविंद पांडे

विधायक पांडे ने जनसमस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

गदरपुर

विधानसभा क्षेत्र के मोतीपुर, दिनेशपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-2 स्थित बूथ संख्या-20 पर विधायक अरविंद पांडेय ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ भाजपा नेता अनादि रंजन मंडल के आवास पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के उपरांत विधायक अरविंद पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के हर वर्ग को प्रेरित करने वाला जनसंवाद है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा समाज, संस्कृति, पर्यावरण, नवाचार, युवा शक्ति और जनभागीदारी जैसे विषयों पर साझा किए गए विचार देशवासियों को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान के लिए प्रेरित करते हैं।

इसके उपरांत विधायक पांडे गूलरभोज स्थित अपने कैंप कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्र से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने स्थानीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। जिस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों से समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

1
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें