November 2, 2026 7:31 pm

भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करें: मनोज गुम्बर

पालिकाध्यक्ष ने फीता काटकर किया श्री शिव मंदिर रामलीला का विधिवत शुभारंभ, श्रद्धालुओं से रामलीला के मंचन से जुड़ने का आह्वान

गदरपुर

नगर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्री शिव मंदिर रामलीला का विधिवत शुभारंभ नगर पालिका परिषद गदरपुर के पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर (मिन्टू) ने फीता काटकर किया। रामलीला के शुभारंभ अवसर पर श्रद्धालुओं एवं रामलीला समिति के पदाधिकारियों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

 

शुभारंभ अवसर पर पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, धर्म और संस्कारों का जीवंत संदेश देने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है। भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग, कर्तव्य और आदर्शों की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का प्रयास करना चाहिए। रामलीला के मंचन के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का कार्य भी किया जाता है।

उन्होंने रामलीला समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को आयोजन के शुभारंभ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम, सद्भाव और संस्कारों को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने नगरवासियों से रामलीला के मंचन का आनंद लेने तथा भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

रामलीला के शुभारंभ अवसर पर रामलीला संरक्षक जयकिशन अरोड़ा, वेद भगत, अध्यक्ष नवीन सुखीजा, सभासद मुकेश चावला, सोनू गुम्बर, रितु गुम्बर, सभासद सचिन गुप्ता, सुखदेव ढींगरा, राकेश गुम्बर, अभिषेक गुम्बर, भूपेंद्र विर्क, राहुल भाटिया, सन्नी चौधरी, संतोष श्रीवास्तव, मोहित अरोड़ा, आकाश कोचर, शिवम खुराना, मिक्की भगत, नरेंद्र ग्रोवर, केशव गुम्बर, कुणाल ग्रोवर, सोना सिंह, पंकज सेतिया एवं संजीव नागपाल सहित रामलीला समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर ने रामलीला समिति के सफल एवं भव्य आयोजन की कामना करते हुए सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

1
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें