November 2, 2026 7:31 pm

युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति में आकाश कोचर को मिली जिम्मेदारी,

गदरपुर

भारतीय जनता पार्टी संगठन ने युवा नेता आकाश कोचर को भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने आकाश कोचर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

संगठन के प्रति लंबे समय से सक्रियता, लगन और समर्पण को देखते हुए आकाश कोचर को यह जिम्मेदारी दी गई है। उनके प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने से युवा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर आकाश कोचर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन और कार्यकर्ता उनकी प्राथमिकता हैं। पार्टी की ओर से सौंपे गए प्रत्येक दायित्व का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करना उनका संकल्प है।

आकाश कोचर के युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

1
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें