गदरपुर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आवास विकास स्थित श्री शिव पार्वती मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों द्वारा धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया और भगवान हनुमान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित किए गए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने देश की निरंतर प्रगति, सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली के लिए भी प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया और उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर मिन्टू, भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष गुम्बर, वरिष्ठ भाजपा नेत्री राजबाला चौहान, सोनू गुम्बर, सतीश छाबड़ा, धीरज ईशपुजानी, निर्मल नारंग, पंकज सेतिया, हरीश रेल्हन, आकाश कोचर, राहुल भाटिया, प्रेम ईशपुजानी एवं संध्या गोयल सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति एवं विकास के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। सभी ने एकजुट होकर देश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना की।







