रुद्रपुर
नगर में स्थित आर्क होटल में आयोजित पंजाबी गौरव सम्मेलन के अवसर पर गदरपुर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर मिंटू ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यक्रम का माहौल उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा से भरपूर रहा।
पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर मिंटू ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को उत्तराखंड की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान से जुड़े चारधाम का सुंदर चित्र भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को उनके सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं। साथ ही भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर मिंटू ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड आगमन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव और उत्साह का विषय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और भाजपा की विचारधारा तथा जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।
उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर कार्यकर्ताओं में नई प्रेरणा और संगठन के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं। सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला।







