गदरपुर
राजकीय चिकित्सालय गदरपुर में रविवार को आयोजित राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ नगर पालिका परिषद गदरपुर के अध्यक्ष मनोज गुम्बर (मिंटू) ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर ने क्षेत्र के सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि एक भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए, तभी गदरपुर सहित देश को पूर्णतः पोलियो मुक्त बनाए रखने का लक्ष्य सफल होगा।
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सालय प्रभारी डॉ. अंजनी कुमार ने बताया कि अभियान के अंतर्गत नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बूथों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर भी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी। उन्होंने सभी नागरिकों से अभियान में सहयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, एएनएम, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।







