November 2, 2026 8:24 pm

वसूली अभियान ने पकड़ी रफ्तार, बकायेदारों पर प्रशासन हुआ सख्त

 

गदरपुर

जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के क्रम में तहसील प्रशासन ने बकाया राजस्व वसूली अभियान को तेज करते हुए बड़ी कार्रवाई की। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की आरसी के तहत लगभग 15 लाख रुपये के बकायेदार रमेश सिंह एवं किशन बसवा निवासी मजराजुन्नी सकेनिया के विरुद्ध गिरफ्तारी की कार्रवाई अमल में लाई गई। दोनों बकायेदारों को गिरफ्तार कर तहसील के बंदी गृह में रखा गया।

तहसील प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई का असर तुरंत देखने को मिला। गिरफ्तारी के बाद बकायेदारों द्वारा शाम तक संपूर्ण बकाया धनराशि जमा कर दी गई, अधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से लंबित चल रहे बकायों की वसूली को लेकर प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

तहसील प्रशासन का कहना है कि राजस्व वसूली और बैंक आरसी से संबंधित मामलों में बकायेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जिन लोगों पर सरकारी देयक, बैंक ऋण अथवा अन्य प्रकार की आरसी लंबित हैं, उन्हें समय रहते बकाया जमा करने की सलाह दी गई है। अन्यथा उनके विरुद्ध भी गिरफ्तारी सहित कठोर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य बकायेदारों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि वसूली अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अमीनों को विशेष निर्देश दिए गए हैं तथा आगामी दिनों में ओर बकायेदारों के विरुद्ध भी अभियान जारी रहेगा।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

1
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें