Last Updated:
Kullu Car Accident: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मणिकर्ण घाटी के सरसाड़ी में एक कार पार्वती नदी में गिर गई. इसमें तीन टूरिस्ट की मौत हो गई है. कार पंजाब के जालंधर नंबर की थी. हादसे के बाद लोगों ने घायलों को गाड़ी से निकाला.
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भीषण हादसा हुआ है. जिले की मणिकर्ण घाटी के सरसाड़ी में एक कार हादसे का शिकार हुई है.
कुल्लू. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भीषण हादसा हुआ है. जिले की मणिकर्ण घाटी के सरसाड़ी में एक कार हादसे का शिकार हुई है. हादसे में कार में सवार 5 लोगों में 3 की मौत हो गई. जबकि 2 घायल हैं. इसमें एक 8 साल की बच्ची भी शामिल है. घटना के बाद रेस्क्यू की बेहद की मार्मिक वीडियो सामने आई है. कार काफी दूरी से नीचे पार्वती नदी के किनारे पर जा पहुंची थी और इसमें सवार लोग बुरी तरह से अंदर फंस गए.
बताया जा रहा है कि कार में कुल पांच टूरिस्ट सवार थे. पंजाब के जालंधर के नंबर की कार में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि एक ही परिवार के ये लोग हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को रेस्क्यू किया. 1 घायल ने इलाज ले जाते वक्त दम तोड़ दिया. जबकि 2 घायलों का भुंतर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा कि पंजाब के कपूरथला के लोग मनाली आए थे और फिर मणिकर्ण की तरफ जा रहे थे.
Heat Breaking Video: हिमाचल के मणिकर्ण में भीषण हादसा, 300 मीटर नीचे खाई में गिरी कार, 2 लोगों की मौत, बच्ची समेत 3 घायल, रुला देने वाली वीडियो आई सामने
Full Story: https://t.co/ZGaaSi0F43#KULLU pic.twitter.com/Wrmk6oixMD







